ईद का पर्व प्रेम, एकता और आपसी सम्मान का प्रतीक: पटवारी

भोपाल:मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर भोपाल स्थित ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा करने आए मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से गले मिलकर प्रदेश और देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना की।इसके बाद जीतू पटवारी ने भोपाल में विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को भी ईद की शुभकामनाएं दीं और उत्सव में सहभागिता की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया, पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, भोपाल शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल तथा वरिष्ठ नेता अरुण श्रीवास्तव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।इस अवसर पर जीतू पटवारी ने कहा कि रमजान माह के समापन पर मनाया जाने वाला यह पर्व प्रेम, एकता और आपसी सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा अदा की जाने वाली नमाज शांति और एकजुटता का प्रतीक है, जो भारत की विविधता में एकता की समृद्ध परंपरा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देश की साझा सांस्कृतिक विरासत ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

Next Post

सालों से चल रही वेतन में हेराफेरी, अब सड़कों पर उतरने को मजबूर मजदूर

Sat Mar 21 , 2026
सारनी: पाथाखेड़ा क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठान वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा की भूमिगत कोयला खदानों में पिछले 23 दिनों से काम बंद होने के बावजूद ठेका मजदूरों को न तो कार्य पर वापस लिया गया और न ही उनका पूर्ण वेतन खातों में डाला गया। करीब डेढ़ माह से […]

You May Like