सावन का शुभारंभ: पहले ही दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

भोपाल। सावन मास की शुरुआत गुरुवार से होते ही राजधानी के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। खटलापुरा स्थित शिव मंदिर और झरनेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल और दूध अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

राजधानी के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। सावन के पहले दिन भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों और प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। सावन के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे शहर को शिवमय बना दिया।

Next Post

आज की युवा पीढ़ी की भावनाओं और संघर्षों को दर्शाता है 'ये फितूर तेरा'

Thu Jul 30 , 2026
मुंबई, 30 जुलाई (वार्ता) आज की युवा पीढ़ी की सोच, भावनाओं और अपनी पहचान की तलाश को केंद्र में रखकर बनाया गया स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’ कॉलेज जीवन, रिश्तों और आत्म-खोज की कहानी के जरिए जेन-जी के सपनों, संघर्षों और बदलते नजरिये को पर्दे पर पेश […]

You May Like