चोरल में कांग्रेसियों का धरना

जमीन से अतिक्रमण हटाओ

महू: तहसील महू के ग्राम चौरल में जिला कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे. ग्राम पंचायत चौरल सरपंच अशोक सैनी ने बताया स्थानीय समस्याओं को लेकर रविवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेडे, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाशदत्त पांडे, चौरल सरपंच अशोक सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा नाली बनाने वाली जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग प्रशासन से की क्योंकि नाली निर्माण न होने के कारण पानी भरा रहता है और उससे चौरल रोड पर बड़े-बड़े गड्डों के कारण आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर भी आक्रोश व्यक्त किया गया. अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की अभद्रता और धक्का-मुक्की की घटना को लेकर भी कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया.

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना दिया और दोषियों की गिरफ्तारी एवं अतिक्रमण हटाने की मांग की. इस धरना प्रदर्शन में महू विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल होकर प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जिसे तहसीलदार ने प्राप्त किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश साल्वाडिया, जिला पंचायत सदस्य रूमा भुरू भाई, सरपंच कमल चौधरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीतू ठाकुर, दौलत पटेल, शक्तिसिंह गोयल, नारायण पटेल, बैकुंठ पटेल, एडवोकेट दिनेश पंचोली, अजय सगर, रमेश पटेलसैकड़ो कांग्रेस जन और भारी संख्या में माता बहने उपस्थित रही. संचालन जुगनू जादवसिंह धनावत ने किया ज्ञापन का वाचन रामचंद्र ठेकेदार ने किया और आभार शैलेंद्र जाट ने माना

Next Post

प्रेमी की बेवफाई से टूटी छात्रा ने खाया जहर, लगाई आग

Mon Sep 15 , 2025
इंदौर: लंबे समय से चल रही प्रताड़ना और बेवफाई का दर्द झेल रही 21 वर्षीय छात्रा ने आखिरकार जिंदगी की जंग खत्म कर ली. मल्हारगंज निवासी कृति नामक युवती ने शुक्रवार को जहर पीने और खुद को आग लगाने की कोशिश की थी. गंभीर हालत में उसे एयरपोर्ट रोड स्थित […]

You May Like