
छिंदवाड़ा। सांवरी चैकी क्षेत्र के ग्राम टेमनीखुर्द में सोमवार की सुबह 10 बजे लगभग सड़क के किनारे खड़े पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दिया. इस दुघर्टना में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 21 लोग घायल हो गए. सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. संावरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि सुबह के समय ग्राम मधेरागाड़ागोंदी लगभग 25 मजदूर पिकअप में वाहन में बैठकर धनिया उखाडऩे के लिए ग्राम कन्हरगांव जाने के लिए निकले थे. पिकअप जब ग्राम टेमनीखुर्द पहुंची तो किसी काम के चलते चालक ने पिकअप रोक दिया. इस दौरान देवास से यूरिया लेकर जिला सिवनी के कान्हीवाड़ा जा रहे ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयाभय था कि ट्रक और पिकअप के परखच्चे उड़ गए. उक्त हादसे में पिकअप में सवार चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं 21 मजदूर घायल हो गए. वहीं ट्रक ने बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चालक की भी घटना स्थल पर मौत हो गई. उक्त घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया जहां उपचार के दौरान एक अन्य मजदूर की मौत हो गई. 21 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.
बाइक चालक के हुए दो टुकड़े ०००००
इधर ट्रक और पिकअप की चपेट में एक बाइक चालक संतोष पिता केषवराव सवनेरे उम्र 46 साल ग्राम हथलेवा आ गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चालक के शरीर के दो टुकड़े हो गए. शव उठाने के दौरान कर्मी उसके शरीर को ढूढते नजर आए.
मृतकों को दिए चार-चार लाख ०००००
इधर इस बात की जानकारी मिलते ही प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस हादसे में मृत परिजनों को चार-चार लाख, गंभीर घायलों को एक-एक लाख और साधारण घायलों को 50-50 हजार रूपए देने की घोषणा की है.
हादसे में इनकी हुई मौत ००००
1.बब्बू पिता भूरु राजबैठे 35 साल निवासी ग्राम मचेरा
2.संतोष पिता केशराव सवनेरे 45 साल निवासी हथलेवा डोला
3.सावित्री पति सुरेश बनके 31 साल निवासी ग्राम मचेरा
4.शिवकली पति तुमराम 45 साल ग्राम मचेरा
5.लीलावती पति गरीबा शीलू 45 साल निवासी ग्राम मचेरा
6.सुकरवती बाई पति रामचरन उम्र 40 साल निवासी ग्राम मछेरा
हादसे में ये हुए घायल घायल ०००००
(1) करीना पिता सरवन ढीकू 19 साल
(2) सुनीता पति दयाराम बनके 38 साल
(3) गरिता पिता बबलू शीलू 58 साल
(4) सकल बत्ती पति गुड्डू सकोम 50 साल
(5) शशीकला पति मंदरे वाडिवा 35 साल
6 पायल पिता महेश ठीकू उम्र 17 साल
7 कंचन पिता कैलाश सकोम 16 साल
8 माया पिता दशरू बट्टी उम्र 17 साल
9. झुमरवती पति अम्मी लाल 35 साल
10 अनीता पति संजय ढीकू उम्र 25 साल
11 रोशनी पिता अजय शीलू उम्र 16 साल
12 निशा पिता शंकर तुमडाम उम्र 16 साल
13 सलोनी पिता सोमू वाडिवा उम्र 21 साल
14 गिरजा पति किशोर वाडिवा उम्र 55 साल
15 किरण पिता चंदर वाडिवा उम्र 16 साल
16 हसीना पिता अजय शीलू उम्र 19 साल
17 बुजवती पति रामलाल बनके उम्र 20 साल
18 रविना पिता झीमा वन उम्र 16 साल
19 पुजा पिता महेश ढीकू उम्र 20 साल
20 आयुषी पिता सुरज बनके उम्र 16 साल
21 श्याम जी पिता जंगल सिंह भोसोम उम्र 40 साल
