प्लॉट और मकान के नाम पर लाखों की ठगी, चैक भी हुए बाउंस

जबलपुर:माढोताल क्षेत्र के अंतर्गत मैसर्स विराज कंस्ट्रक्शन एण्ड एसोसिएटस के संचालकों ने धोखाधड़ी कर प्लॉट और मकान के नाम पर लाखों की ठगी की हैं। पीड़ितों की शिकायत के अनुसार प्रोपराइटर प्रकाश खरे और श्रीमती पूजा खरे ने जमीन और निर्मित मकान बेचने का अनुबंध कर लाखों रुपये डकार लिए और बाद में शर्तों से मुकर गए।शिकायतकर्ता विकास सराठे निवासी मदर टेरेसा नगर ने बताया कि उनका प्रकाश खरे के साथ ग्राम रिमझा कठौदा स्थित वार्ड नं. 72 में एक मकान खरीदने का अनुबंध 11 लाख रुपये में हुआ था। विकास ने अब तक कुल 7 लाख रुपये का भुगतान प्रकाश खरे को कर दिया था।
चैक हुआ बाउंस
जब लंबे समय बाद भी प्रकाश खरे ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई, तो विकास ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने एचडीएफसी बैंक का 7 लाख रुपये का चैक थमा दिया। जब विकास ने चैक बैंक में लगाया, तो वह बाउंस हो गया, जिससे धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।
अन्य पीड़ितों ने भी खोला मोर्चा
विकास सराठे के अलावा, रंजीत सिंह ठाकुर, अमर अहिरवार, अरविंद विश्वकर्मा, मृतिका कमला गावंडे के पुत्र रत्नाकर राव गावंडे और मणप्पुरम गोल्ड लोन के ब्रांच मैनेजर अभिषेक सिंह राजपूत ने भी आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Next Post

सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम

Fri Feb 20 , 2026
जबलपुर:शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम घुसौर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार ग्राम घुसौर निवासी योगेश सिंह ने थाने में सूचना दी कि देर रात उसके पिता रज्जू सिंह (45)तालाब के पास खेरमाई मंदिर वाली सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। […]

You May Like