पावक और प्रभास को पसंद आया गांधीसागर,बोत्सवाना से मिल सकते हैं चार चीते

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर स्थित गांधीसागर अभयारण्य में मध्यप्रदेश की धरती पर जन्में चीतों की शिफ्टिंग को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह अभयारण्य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। मध्यप्रदेश में चीतों के आवास एवं विचरण के लिए सर्वाधिक अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।

चीते पावक और प्रभाष को यहाँ की आबो-हवा और नया परिवेश पसंद आया है और दोनों आनंद के साथ जंगल में स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को वन्य जीवों के संरक्षण में अग्रणी बनाने के लिए विशेष ईको सिस्टम विकसित करने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा राज्य सरकार सभी विलुप्तप्राय जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

उधर,मई महीने में मध्यप्रदेश को बोत्सवाना से चार चीते मिल सकते हैं।

Next Post

लहसुन नीलामी में भेदभाव, किसानों ने 3 घंटे मंडी का गेट बंद रखा

Wed Apr 23 , 2025
नीमच। चंगेरा स्थित नवीन कृषि उपज मंडी में लहसुन नीलामी को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी का मुख्य गेट बंद कर दिया। किसानों का कहना था कि वे तीन दिन पहले लहसुन लेकर मंडी पहुंचे थे। लेकिन उनके माल की नीलामी नहीं की गई। उनके बाद […]

You May Like