सड़क दुर्घटना में वयस्क तेंदुए ने गंवाई जान; वन विभाग की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

नरसिंहगढ़। नरसिंहगढ़ के समीप ग्राम कंतोड़ा वन परिक्षेत्र में मुख्य सड़क पर सुबह एक तेंदुए का शव सड़क किनारे नजर आया. तेंदुआ व्यस्क है और उसके जबड़े और गर्दन में गंभीर चोटें है. वन विभाग के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई.

तेंदुआ संभवतः सड़क पार कर रहा होगा, रात के समय हाईवे पर वाहनों की चकाचौंध में वह वाहन की चपेट में आ गया. सिर में गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई. दुर्घटना वन विभाग के कंतोड़ा वनक्षेत्र बीट की है. वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव

को सड़क किनारे किया.

वन विभाग की टीम ने डॉग क्वॉड की टीम से मौके पर निरीक्षण किया. हालांकि शिकार करने जैसे किसी प्रकार के लक्षण और परिदृश्य आसपास नजर नहीं आया. वन विभाग की टीम ने दुर्घटना में तेंदुए की मौत होने की पुष्टि की है.

तेंदुए का विधिवत अंतिम संस्कार

वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तेंदुए का स्थानीय सरपंच, वन विभाग के अधिकारी, वन्य प्राणी अभ्यारण्य के अधीक्षक सहित तसीलदार, राजगढ़ वनमण्डलाधिकारी और ब्यावरा वन विभाग की टीम की मौजूदगी में शवदाह किया गया. इस दौरान भस्मीकरण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई है.

Next Post

गैस की किल्लत से पठारी के व्यवसायी बेहाल: चूल्हे और कोयले के भरोसे चल रहा काम, बढ़ रही लागत

Sun Mar 29 , 2026
पठारी। नगर सहित क्षेत्र में रसोई गैस की कमी के चलते स्थानीय दुकानदारों, होटल संचालकों और रेस्टोरेंट व्यवसायियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि कई होटल और मिठाई-नमकीन की दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं. गैस सिलेंडर की नियमित […]

You May Like