फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ का नया गाना ‘केसरी बंधन’ रिलीज़

मुंबई, (वार्ता) फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ का नया गाना ‘केसरी बंधन’ रिलीज़ हो गया है।

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और डेब्यूटेंट आकांक्षा शर्मा स्टारर केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ का नया गाना ‘केसरी बंधन’ रिलीज़ हो गया है। यह गाना विवाह के पवित्र बंधन को दर्शाता है। इस गाने में सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के किरदार हमीरजी गोहिल और रजाल की शादी दिखाई गई है, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ जीवनभर का साथ निभाने का वादा करते हैं। गाने में सुनील शेट्टी के किरदार वेगड़ा जी की झलक भी देखने को मिलती है।

गाना केसरी बंधन को सोनू निगम ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ में गाया है, वहीं इसका संगीत, बोल और प्रोडक्शन मोंटी शर्मा ने तैयार किया है। यह गीत पैनोरमा म्यूज़िक लेबल के तहत जारी किया गया है।

प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ, कनु चौहान द्वारा चौहान स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित है। पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज़ की जा रही यह फिल्म एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर है, और 23 मई को दुनियाभर में दर्शकों को रोमांचित करने आ रही है।

Next Post

जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में शर्वरी को मिला 'आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस' अवॉर्ड,

Mon May 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री शर्वरी को जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस’ अवॉर्ड दिया गया है। शर्वरी ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वर्ष 2024 में जहां उन्होंने मुंजा जैसी 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर […]

You May Like