श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक भक्ति महायज्ञ शुरू,निकाली जा रही शोभायात्रा

दमोह: शहर के राजा मैरिज हॉल चौराहा स्थित परिसर में 8 जून 2026 से 15 जून 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक भक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा। इस महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती अनुराधा अनिल तिवारी, श्रीमती गायत्री अनिल पांडे, श्रीमती शारदा अमित चौरसिया, श्रीमती आशा रानी दुर्गा प्रसाद सोनी, श्रीमती शकुंतला स्वर्गीय चेतराम सिंह राजपूत, श्रीमती चंदा सुरेंद्र राठौर, श्रीमती वंदना गोवर्धन साहू, श्रीमती सुषमा राम पटेल सहित श्री गौर राधा रमन मंदिर के समस्त भक्त वृंद शामिल हैं। कथा के शुभारंभ को लेकर आज सोमवार सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा असाटी वार्ड एक से शुरू होकर बकौली चौराहा, घंटाघर, उमा मिस्त्री तलैया होते हुए राजा मैरिज हॉल धगट चौराहा पहुंचेगी। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Next Post

अमलोरी-जयंत सड़क पर बिखरा काला सोना

Mon Jun 8 , 2026
सिंगरौली: एनसीएल की अमलोरी परियोजना से जयंत क्षेत्र की ओर कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। आज तेज रफ्तार वाहन से सड़क पर बड़ी मात्रा में कोयला गिरता दिखाई दिया। हैरानी की बात यह रही कि सड़क पर बिखरे कोयले को उठाने […]

You May Like