कांग्रेस ने संपत्तियों की देखभाल के लिए बनाया नया विभाग

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने देशभर में अपनी संपत्तियों की देखभाल के लिए नया विभाग बनाया है और पार्टी नेता विजय इंदर सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस विभाग का गठन किया और श्री सिंह को इस विभाग का प्रमुख बनाया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने श्री सिंह को पार्टी का संयुक्त कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने के लिए कहा गया है।

Next Post

खेत पर करंट लगने से महिला की मौत

Wed Mar 5 , 2025
सुसनेर, 5 मार्च. बुधवार को समीपस्थ ग्राम श्यामपुरा में खेत पर काम करते समय 55 वर्षीय कान्ताबाई पति लक्ष्मीनारायण को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों के द्वारा उसे पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया. यहां पर डॉक्टर नीलम जैन ने उसे […]

You May Like