
ग्वालियर। ग्वालियर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुधीर गुप्ता ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली संचार मंत्रालय मे सौजन्य भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। सुधीर गुप्ता ने सिंधिया से शहर विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकसित ग्वालियर अंचल हेतु संकल्पित विकास एंव जनसरोकार के लिए सदैव प्रतिबद्ध सिंधिया का दूरदर्शी दृष्टिकोण, जनसेवा के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता एवं सेवामार्ग के लिए प्रेरित करता है।
