वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना सीमा में एक पिता-पुत्र की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। पिता पुत्र कोलारस से लौट रहे थे, तभी पीछे से नेशनल हाईवे 27 पर किसी बड़े वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इस दोनो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके पर नहीं रुका और इन दोनों को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। ग्राम अटारा गांव में निवास करने वाले राजकुमार धाकड उम्र 33 साल अपने 9 साल के पुत्र अखिलेश धाकड़ के साथ बाइक से कोलारस में अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए थे।

यह दोनों पिता पुत्र अपने घर वापस लौट रहे थे। झांसी कोटा नेशनल हाईवे 27 पर स्थित डेहरबारा गांव के समीप यह दोनों पहुंचे थे तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सैकड़ों मीटर घिसटती चली गई,और बाइक पर बैठे पिता पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Next Post

जापान में निचले सदन के लिए कल मतदान, बहुमत की जंग में सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर

Sun Feb 8 , 2026
टोक्यो: जापान में 465 सीटों वाले निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) की नई संरचना तय करने के लिए कल रविवार को देश भर में संसदीय चुनाव कराए जाएंगे। यह चुनाव सत्तारूढ़ दलों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके परिणाम से सरकार की स्थिरता और नीतिगत दिशा […]

You May Like