लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर शिवशक्ति समागम आयोजित

सीहोर. सीहोर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर शिवशक्ति समागम समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व IAS कविंद्र कियावत और वक्ता डॉ. निवेदिता चतुर्वेदी रहीं. बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में मातृशक्ति, समाज सुधार और अहिल्याबाई के योगदान पर वक्ताओं ने विचार रखे. कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का विधायक सुदेश राय और श्रीमती अरुणा राय सहित अहिल्याबाई होल्कर जन्म उत्सव समिति और जिला सहकार भारती के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाए पहना कर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया. अतिथियों एवं वक्ताओं ने मातृशक्ति के साथ माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. बालिकाओं के दलों के द्वारा विभिन्न सामूहिक नृत्य के माध्यम से लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के शौर्य का प्रदर्शन किया गया.

Next Post

स्विमिंग पूल संचालक को गोली मारने आए दो आरोपी पकड़े

Mon Jun 2 , 2025
कट्टा और राउंड बरामद ग्वालियर: स्विमिंग पूल में पार्टी के दौरान हुए विवाद का बदला लेने आए दो बदमाशों को झांसी रोड थाना पुलिस ने साइंस कॉलेज की बाउंड्री के पास से पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं।दिन में बदमाशों […]

You May Like