अनियंत्रित बाइक खड़ी कार से टकराई, युवक की मौत

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत शीतलपुरी बल्देवबाग में बीती रात सड़क किनारे खड़ी कार से अनियंत्रित बाइक टकरा गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर गोहलपुर निवासी सत्येंद्र विश्वकर्मा (21) शनिवार रात करीब 12:10 बजे अपनी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 3988 पर सवार होकर उखरी शताब्दीपुरम से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह श्रीराम भवन, शीतलपुरी के पास पहुँचा, वहां सड़क पर खड़ी कार क्रमांक एमपी 04 जीबी 7493 से उसकी बाइक पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सत्येंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मित्र वीरेंद्र गडारी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Next Post

जलालपुर पहुंचकर सीएम डॉ यादव ने विधायक प्रीतम लोधी की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Sun Mar 1 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के ग्राम जलालपुर पहुंचकर पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम लोधी की माताजी श्रीमती भागवती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। […]

You May Like