इंदौर के पेट्रोकेमिकल कंपनी मैनेजर का शव नर्मदा में मिला

इंदौर. इंदौर की एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत निशांत जोशी का शव बुधवार को खरगोन जिले के मंडलेश्वर क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद किया, वे सोमवार से लापता थे. उनकी कार नर्मदा पुल पर लावारिस हालत में मिली थी, जिसमें एक सुसाइड नोट और मेडिकल फाइल बरामद हुई थी. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है.

निशांत जोशी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) मंदसौर की पुलिस अधीक्षक स्मिता जोशी के पति थे. 22 जून को उनके लापता होने के बाद मंडलेश्वर स्थित नर्मदा पुल पर उनकी कार खड़ी मिली थी. कार की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी का ख्याल रखने की बात लिखी थी. साथ ही मिली मेडिकल फाइल से पता चला कि वे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद का उपचार ले रहे थे.

कार मिलने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नर्मदा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. मंगलवार को दिनभर चली तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिली, लेकिन बुधवार दोपहर गोताखोरों ने नदी से शव बरामद कर लिया. मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की पहचान निशांत जोशी के रूप में की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग, मेडिकल रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है.

Next Post

अभिभाषक संघ चुनाव में 65 फीसदी मतदान

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर. इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया. दोपहर बाद तक करीब 3700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. 5463 मतदाताओं वाले इस चुनाव में मतदान प्रतिशत 65 के करीब पहुंच गया. मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे […]

You May Like