
उज्जैन। महाकाल मंदिर में दीपावली पर 20 अक्टूबर को गर्भगृह में पंडे-पुजारी केवल एक फुलझड़ी ही जला सकेंगे। बुधवार को मंदिर समिति ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए।
समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि पर्व की परंपरा व मर्यादा के सम्यक निर्वहन हेतु भस्म आरती, अभ्यंग स्नान के पश्चात आरती, संध्या आरती एवं शयन आरती में केवल एक फुलझड़ी जलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त गर्भगृह, कोटितीर्थ कुंड, मंदिर परिक्षेत्र तथा महाकाल लोक क्षेत्र में भी पटाखे फोडऩा पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। आम नागरिक भी निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।
