
उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में महाकाल की भ्स्मारती में शामिल हुई जिसमें स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, रितिका रावल, हरलीन देओल, श्री चरणी, स्नेहा राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, क्रांति गौर और राधा यादव शामिल थीं। टीम ने वुमेन्स आईसीसी वर्ल्ड कप में विजय प्राप्ति के लिए बाबा से प्रार्थना की। संसदीय राजभाषा समिति तीसरी उप समिति के संयोजक श्रीरंग आप्पा बारणे सांसद, लोकसभा के नेतृत्व में उपसमिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भस्मारती की।
