सैनी मिले मोदी से, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के प्रति आभार जताया

नयी दिल्ली 21 मई (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई दी और सेना के प्रति आभार जताया।

श्री सैनी ने बाद में यहां हरियाणा भवन में मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि देश के जांबाज सैनिकों ने आतंकी ठिकानों को उनकी सरजमीं पर ही मिट्टी में मिलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का इस तरह का ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री ही ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हरकत कर निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा। इस घटना से देश के लोग आहत थे और उनमें आक्रोश था और वे आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते थे। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को मंजूर दी और हमारे सैनिकों ने आतंकियों को उन्हीं की सरजमीं पर जाकर धूल में मिलाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि इस सैन्य कार्रवाई से देश मजबूत, सुरक्षित और सशक्त बना है। अब लोगों में संतुष्टि का भाव है और आतंकवादियों में भय का माहौल बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को हरियाणा में विकास योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जासूसी के आरोप में पकड़े गये लोगों के मामलों की हरियाणा पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Next Post

जयराम के बयान पर भाजपा का पलटवार, खीज निकालने के लिए इस तरह का बयान दे रही है कांग्रेस

Wed May 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 मई (वार्ता) ऑपरेशन सिंदूर के बाद विभिन्न देशों में भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को सरकार की ओर से ‘ध्यान भटकाने का जरिया’ करार देने के कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि वह खीज निकालने के लिए छटपटाहट […]

You May Like