युवती को गोली मारकर पास ही बैठा रहा युवक, पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर दबोचा

ग्वालियर। शहर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक युवक ने युवती को गोली मार दी और घटना के बाद वह घायल युवती के पास ही बैठा रहा। इस दौरान युवक के हाथ में लोडेड कट्टा था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन युवक को काबू करना आसान नहीं था। उसने पुलिस पर भी फायरिंग करने की धमकी दी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का गोला तक छोड़ना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को राउंडअप कर हथियार जब्त कर लिया। गोली मारने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

बाढ़ में बहे माँ बेटे में से माँ का शव मिला 

Fri Sep 12 , 2025
बालाघाट।लांजी तहसील के गांव अमेडा ब की रहने वाली कमलाबाई जो कि कल ठेमा गांव के घोघरा घाट से अपने पुत्र गज्जू के साथ बाढ के पानी मे बह गई थी उसकी लाश आज तकरीबन साढे चार बजे बहेला नदी घाट के पास बरामद की गई, वहीँ उसके पुत्र गज्जू […]

You May Like