समस्याओं के निदान के लिए संविधान को सही तरीके से लागू करे सरकार : मायावती

लखनऊ, 07 दिसंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर ने करोड़ों गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों को सामाजिक न्याय व अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके मिशनरी विचार बहुजन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसंबर) पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि देश आज महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, वायु प्रदूषण, रुपये की गिरती कीमत और आर्थिक अस्थिरता जैसे गंभीर संकटों से जूझ रहा है। एयरलाइंस संचालन में अव्यवस्था से लेकर आम लोगों की प्रतिदिन की समस्याओं तक हर ओर चिंता का माहौल है। ऐसे में सरकार को बाबा साहेब के मानवतावादी और कल्याणकारी संविधान को सही तरीके से लागू करने की दिशा में गंभीरता दिखानी चाहिए, तभी देश इन समस्याओं से छुटकारा पा सकेगा।

सुश्री मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर वंचितों और आमजन के हितों के लिए संघर्ष किया और संविधान के माध्यम से उन्हें अधिकार दिलाए। इसलिए उनके दिखाए मार्ग पर चलना और उनकी नीतियों को ईमानदारी से लागू करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सभी समर्थकों और श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि बाबा साहेब का मिशन तभी पूरा होगा जब पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को न्याय, सुरक्षा और समान अवसर वास्तविक रूप से प्राप्त होंगे।

 

 

Next Post

मणिपुर में मादक पदार्थों की भारी खेप बरामद, कई गिरफ्तार

Sun Dec 7 , 2025
इंफाल, 07 दिसंबर (वार्ता) सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस ने उगाही, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाये गये राज्यव्यापी अभियान में कई गिरफ्तारियाँ की हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि 5 दिसंबर को मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।