सांसदों के वेतन में 24 प्रतिशत की बढोतरी की गयी

नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) केन्द्र सरकार ने सांसदों के वेतन , दैनिक भत्ते और पेंशन में बढोतरी कर दी है जिससे अब सांसदों को वेतन के रूप में प्रति माह एक लाख रूपये के बजाय एक लाख 24 हजार रूपये की राशि मिलेगी जो 24 प्रतिशत की बढोतरी है।

संसदीय कार्य मंत्रालय ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि केन्द्र सरकार ने सांसदों के वेतन , दैनिक भत्ते और पेंशन अधिनियम 1954 की धारा 3 की उप धारा (2) और धारा 8 ए की उप धारा 1 ए के तहत प्रदत अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सांसदों के वेतन , भत्ते और पेंशन में बढोतरी का निर्णय लिया है।

अधिसूचना के अनुसार सांसदों का वेतन प्रति माह एक लाख रूपये से बढाकर एक लाख 24 हजार रूपये करने , दैनिक भत्ता दो हजार से बढाकर 2500 रूपये और पेंशन 25 हजार रूपये से बढाकर 31 हजार रूपये प्रति माह करने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा पांच वर्ष से अधिक की सेवा पर हर एक वर्ष के लिए अतिरिक्त पेंशन की राशि दो हजार से बढाकर 2500 रूपये की गयी है। यह बढोतरी एक अप्रैल 2023 से लागू होगी।

Next Post

करों के बोझ से हजारों ने किया पलायन : थरूर

Mon Mar 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) विपक्ष ने सरकार पर आज माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की ऊंची दरों को आम आदमी के लिए दंड करार देते हुए आरोप लगाया कि भारी कर बोझ के कारण देश से हजारों लोग पलायन कर रहे हैं। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी […]

You May Like