बीच शहर में भाजपा नेता पर चाकू से हमला

नर्मदापुरम। बीच शहर में होम साइंस कालेज के गेट पर दो युवकों ने भारतीय जनता पार्टी नेता पर चाकू से हमला कर दिया। भाजपा नेता और अभाविप के पूर्व संगठन मंत्री नागेंद्र तिवारी पर दो युवकों ने चाकू से हमला किया है।भाजपा नेता तिवारी के हाथ में चोट लगी है। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है। घटना के बाद युवक मौके से भाग गया जबकि दूसरे युवक को लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। विवाद गल्र्स कॉलेज गेट के पास परिसर में अंदर खड़े दो युवक और एक छात्रा को समझाइश देकर बाहर जाने का कहने को लेकर हुआ।

घायल नागेंद्र तिवारी ने बताया कि वे अपनी बेटी को कॉलेज में छोड़कर बाहर आ रहा था। दो युवक और एक छात्रा खड़े थे। उनसे कहा कि यहां ऐसे क्यों खड़े हो। तो उन्होंने कहा कि तुम अपना काम करो। तिवारी ने जब इसका विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। उन्होंने तुरंत बचाव करते हुए अपना हाथ उठाया और चाकू हाथ की कलाई में लग गया। जिसके बाद तेजी से खून निकलकर जमीन पर गिरने लगा। कुछ देर बाद लोगों की भीड़ लग गई। परिचितों के पहुंचने के बाद हमला करने वाले एक युवक को पकड़ लिया गया।

अस्पताल पहुंचे कई भाजपा नेता

घटना की जानकारी लगते ही घायल तिवारी का हाल जानने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, अध्यक्ष रूपेश राजपूत समेत अन्य पहुंचे। घायल नागेंद्र तिवारी अभाविप के पूर्व संगठन मंत्री और कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष भी रहे है।

आरोपी की तलाश

कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। दूसरे की तलाश कर रहे हैं। घायल का बयान लेने एसआई महेश जाट पहुंचे हंै। सूत्रों के मुताबिक हमला करने वाले एक युवक के पिता शराब का अवैध व्यापार करते हैं। कॉलेज गेट के अंदर परिसर में भाजपा नेता पर चाकू से हमला हुआ है। इसी जगह पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। जब भाजपा नेता फुटेज देखने पहुंचे तो जानकारी मिली कि बिजली न होने से विवाद कैमरे में कैद नहीं हो पाया।

नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम

शासकीय होम साइंस गल्र्स कॉलेज और गल्र्स स्कूल दोनों आसपास है। स्कूल की छुट्टी के दौरान शाम को कई आवारा तत्वों का डेरा जमा रहता है। मनचले छात्राओं के पास से तेज रफ्तार से गाडिय़ां भी निकालते हैं। इस सब के बावजूद स्कूल और कॉलेज गेट पर सुरक्षा की कमी रहती है। पुलिस कर्मी यहां तैनात नहीं रहते हैं।

Next Post

फोरलेन मार्ग पर कंटेनर और मोटरसाईकिल में भिंडत, एक की मौत

Fri Aug 1 , 2025
झाबुआ। शहर से सटे ग्राम देवझिरी से आगे जाने पर फोरलेन मार्ग पर जलाराम ढाबे के समीप एक तेज रफतार कंटेनर ने मोटरसाईकिल चालक को जोरदार टक्कर मारी। जिसमें मोटरसाईकिल पर सवार युवक को गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने उक्त घटना में फिलहाल […]

You May Like