खेलो एमपी यूथ गेम्स: ब्लॉक स्तरीय व्हॉलीवाल प्रतियोगिता आयोजित

ब्याावरा। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय व्हॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय आईडियल कॉन्वेंट स्कूल में किया गया. विभिन्न टीमों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया.

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं खेल क्लबों की टीमों ने सहभागिता की. खिलाडय़िों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. बालक वर्ग में आईडियल कॉन्वेंट स्कूल, आर.के. एकेडमी, भिलवाडिय़ा एवं विवेकानंद एकेडमिक की टीमों ने भाग लिया. बालिका वर्ग में चयन प्रक्रिया के माध्यम से जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टीम का गठन किया गया. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना तथा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को उचित मंच प्रदान करना रहा.

इस अवसर पर आईडियल कॉन्वेंट स्कूल के संचालक जफर सैफी, वरिष्ठ पीटीआई मुकेश शर्मा, सचिन शर्मा, देवेंद्र सक्सेना, राजकुमार प्रजापति, नंदिनी चौहान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे. अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया.

Next Post

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा: उपमुख्यमंत्री शुक्ल

Thu Jan 15 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना स्थित ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे एवं क्षेत्र समृद्ध बनेगा, विरासत से विकास की उड़ान भी शुरू होगी। उक्त विचार उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल […]

You May Like