बैंक सुरक्षा कर्मी की बंदूक से चली अचानक गोली, वृद्ध घायल

परासिया। भारतीय स्टेट बैंक की परासिया शाखा में बुधवार दोपहर एक हादसा हो गया। बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की बंदूक अचानक गिरने से फायर हो गया, जिसकी चपेट में आकर एक वृद्ध घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे विजोरी निवासी रामनारायण पासबुक एंट्री कराने बैंक पहुंचे थे। जैसे ही वे बैंक के गेट से अंदर आए, उनका गार्ड से हल्का टकराव हो गया। इस दौरान गार्ड के कंधे पर टंगी बंदूक नीचे गिर गई और गिरते ही अचानक फायर हो गया।

फायर होने से निकली गोली (डेमो कारतूस) वृद्ध के पैर में लगी, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। घटना के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए परासिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद बैंक परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

डबल इंजन से मप्र में रेल क्रांति: दो वर्षों में बिछा पटरियों का जाल, बना देश का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क

Wed Apr 8 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अथक प्रयासों के फलस्वरूप मध्यप्रदेश में पिछले दो सालों में रेल सेवाओं और बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। मध्यप्रदेश ‘डबल इंजन सरकार’ का एक शानदार उदाहरण बनकर उभरा है। अब प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है और रेल कनेक्टिविटी […]

You May Like