इंडिगो जामनगर से नवी मुंबई के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो गुजरात के जामनगर से महाराष्ट्र के नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह दैनिक उड़ान 23 अप्रैल से शुरू होगी। इस मार्ग पर वह ए320 विमान का परिचालन करेगी। अहमदाबाद, बड़ौदा, सूरत, राजकोट और भावनगर के बाद जामनगर इंडिगो के नेटवर्क में शामिल होने वाला गुजरात का छठा शहर होगा।

उसने बताया कि नयी उड़ान से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही जामनगर के लोग नवी मुंबई के माध्यम से इंडिगो के विशाल घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ सकेंगे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उड़ान संख्या 6ई 2053 शाम चार बजे नवी मुंबई से रवाना होगी। वापसी की उड़ान शाम 6.10 बजे जामनगर से चलेगी।

Next Post

सेंट्रल बैंक के जीसीआईसीएल में हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी

Thu Mar 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उसकी संयुक्त उपक्रम वाली बीमा और जीवन बीमा कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिल गयी है। आयोग ने गुरुवार को बताया कि सेंट्रल बैंक ने जेनराली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी […]

You May Like

मनोरंजन