बिजली-खाद और बीमा भुगतान की गड़बड़ियों पर किसान संघ का हल्ला बोल 

भोपाल।भारतीय किसान संघ ने पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयो पर किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है. सोमवार को भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को किसान संघ ने ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए मांगे रखी. किसान संघ के सदस्यो ने इस मौके पर कहा कि पिछले कई दिनों से किसान बिजली की समस्या, खाद की समस्या, नकली कीटनाशक दवाओं एवं बीज की समस्या, राजस्व की समस्या को लेकर अपने अपने तहसील स्तर पर ज्ञापन दिया गया. इसके बावजूद भी शासन, प्रशासन द्वारा इनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा था. सरकार के द्वारा बीमा की राशी का भुगतान भी कई जिलों में किसानों को नही किया गया. जिन जिलों में बीमा दिया गया वहाँ भी बहुत विसंगतिया पाई गई . इन्ही सब समस्याओं को लेकर किसान संघ ने पूरे प्रदेश में एक साथ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन ज्ञापन दिया. ज्ञापन के माध्यम से संघ ने उज्जैन के लेंड पुलिंग एक्ट का भी विरोध किया और सरकार को किसानों की जमीन नही छीनने देने की चेतावनी भी दी.

Next Post

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ की बाइक रैली, सौंपा ज्ञापन

Mon Sep 15 , 2025
देवास। भारतीय किसान संघ ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर शहर में बाइक रैली निकाली। रैली में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस रैली का नेतृत्व भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष हुकुमचंद पटेल ने किया। रैली कलेक्टर कार्यालय पहुँची, जहाँ किसानों ने कलेक्टर ऋतुराज […]

You May Like