सतना:शहर की प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्था विन्ध्य चेम्बर अॉफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज का द्विवार्षिक अधिवेशन 26 जून को ओम पैलेस में आयोजित किया गया है.
उक्त निर्णय कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया. चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के अध्यक्षता मे बुधवार को आयोजित की गई। चेम्बर महामंत्री संदीप कुमार जैन ने बताया कि बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चेम्बर का 61वां द्विवार्षिक अधिवेशन एवं आमसभा 26 जून को स्थानीय ओम रिसोर्ट मे संपन्न कराया जाये।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि आवश्यकतानुसार 28 जून को चेम्बर भवन मे मतदान एवं मतगणना मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट के.पी. शर्मा के मार्गदर्शन मे कराया जाये। प्रतिनिधि परिवर्तन की अन्तिम तिथि 13 जून रखी गई हैं जिन सदस्य को प्रतिनिधि परिवर्तन कराना है। 13 जून तक चेम्बर कार्यालय में लिखित पत्र के माध्यम से प्रतिनिधि परिवर्तन कराने की जानकारी दे सकते है. जिन सदस्यो को कुछ आपत्तिया हो वो 13 जून के पूर्व अवश्य दर्ज कराये इसके पश्चात मतदाता सूची मे कोई सुधार संभव नही हो सकेगा। इसके तहत मतदाता सूची का प्रकाशन 14 जून को किया जाना है। मतदाता सूची चेम्बर कार्यालय मे उपलब्ध है।
इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री संदीप कुमार जैन, मंत्री हरिओम गुप्ता, सहमंत्री कमल पुरस्वानी, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु अरोरा, विनोद गेलानी, चितेश ठक्कर, अनिल मोटवानी, दिलीप सोनी, संदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, चन्द्रभान दासानी, रोहित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विपिन आर त्रिपाठी, संदीप चमड़िया, लक्ष्मीचंद्र पुरस्वानी, राकेश अग्रवाल रिंकू, सुरेश बाषाणी, विनोद गुप्ता, केशव माखीजा, विकास सुखेजा, मोहित जैन, विशेष आमंत्रित सदस्य संजय वाधवानी, संजय अग्रवाल ‘‘आशीर्वाद’’, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
