लंदन, 28 जून (वार्ता) पूर्व नंबर एक और 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों के विजेता नोवाक जोकोविच जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए नोवाक जोकोविच ने भारतीय स्टार विराट कोहली से मिलने के सवाल पर कहा, “हम आमने-सामने तो नहीं मिले हैं, लेकिन हमने मैसेज पर बात की है। हम पिछले कुछ सालों से संपर्क में हैं, एक-दूसरे को फ़ॉलो कर रहे हैं, एक-दूसरे का सपोर्ट कर रहे हैं और एक-दूसरे के करियर की तारीफ़ करते रहे हैं।
जोकोविच ने कहा, ”उम्मीद है कि मुझे उनसे आमने-सामने मिलने, थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा, यह बहुत अच्छा होगा। मैं जल्द ही भारत आने का भी प्लान बना रहा हूँ, तो शायद वहीं हमारी मुलाक़ात हो जाए।”
Next Post
सुमित नागल ने रोमानिया में दो साल का खिताबी सूखा खत्म किया
Sun Jun 28 , 2026
टार्गु मुरेस (रोमानिया), 28 जून (वार्ता) भारत के सुमित नागल ने शनिवार को रोमानिया के टार्गु मुरेस में खेले गए इंटारो ओपन 2026 के फ़ाइनल में फ्रांस के फेलिक्स बाल्शॉ को 6-3, 7-5 से हराकर अपना सातवां एटीपी चैलेंजर खिताब जीता और दो साल से चले आ रहे खिताबी सूखे […]

You May Like
-
1 year ago
नासिक में आठ बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार
-
8 months ago
खंडेलवाल ने महिदपुर में किया मीसाबंदियों का सम्मान
