इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में आज एक दूल्हा शादी में आने वालों रास्ता नहीं देने की शिकायत लेकर पहुंचा. वहीं एक महिला बैंककर्मी ने बैंक मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है.आज मंगलवार कलेक्टर जनसुनवाई में खुड़ैल तहसील के अमोलिया गांव का दूल्हा बना युवक उमेश गंगोलिया शादी में मेहमानों को रास्ता नहीं देने की शिकायत लेकर पहुंचा. उसने आवेदन में बताया कि पड़ोसी जिला बदर गुडंडा और धमकी दे रहा है कि कही झूठे मामले में फंसा देगा.
नाली पर मेहमानों के आने का रास्ता बनाया तो बद्री गंगोलियां ने अस्थाई रास्ता तोड़ कर हटा दिया। दूल्हा उमेश बोला कि 24 को शादी बारात जाएगी ऑफ 25 को भोजन है, कैसे करेंगे और मेहमानों को कैसे आने का कहे. एडीएम रोशन राय ने कहा कि शिकायत मिली है और वैधानिक कारवाई के जाएगी. दूसरी शिकायत नेहा पंवार निवासी उज्जैन ने किसी अन्य के साथ कलेक्टर जन सुनवाई में पहुंचाई.
महिला ने आरोप लगाया कि एक्सिस बैंक में ब्रांच मैनेजर अश्लील इशारे करते हैं और पीरियड में भी खड़ा रखते है. खास बात यह है कि पीड़िता ने स्वयं आवेदन नहीं दिया और किसी अन्य के साथ आवेदन पहुंचाया. इस मामले में नेहा पंवार को आवेदन पर दिए नंबर पर कॉल किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया. उन्होंने एक मीडिया चेनल को बैंक के बाहर बयान दिया कि नौकरी छोड़ चुकी हूं और मैंने स्वयं जाकर आवेदन नहीं दिया है.
