हिंडाल्को महान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सेन्थिलनाथ

हिंडाल्को महान में चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, सेवा निवृत कर्मियों ने भी अपना अनुभव किया साझा

बरगवां : हिंडाल्को महान में चार वरिष्ठ कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर इकाई प्रमुख एस सेन्थिलनाथ, मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, स्मेल्टर हेड एस शशि कुमार, पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक, वित्त प्रमुख सुशांत नायक, सुरक्षा प्रमुख कर्नल गौरव चतुर्वेदी एवं पॉट रूम प्रमुख गौरव वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत केक काटकर की गई।

जिसके बाद सभी अधिकारियों और सहकर्मियों ने शशिकांत द्विवेदी, जय प्रकाश सिंह, अशोक कुमार और अंजेश कुमार के प्रति अपने विचार साझा किए और उनके योगदान को याद किया। इकाई प्रमुख एस सेन्थिलनाथ ने कहा कि आज हम अपने चार वरिष्ठ साथियों को विदाई दे रहे हैं। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, निष्ठा और समर्पण से हिंडाल्को महान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि एक संगठन की सफलता उसके लोगों पर निर्भर करती है और हमारे ये चार सहयोगी इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

इन्होंने अपने अनुभव और मेहनत से न केवल संस्थान को आगे बढ़ाया, बल्कि अपने सहकर्मियों को भी प्रेरित किया। साथ ही स्मेल्टर हेड एस शशि कुमार, पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक, सुरक्षा प्रमुख कर्नल गौरव चतुर्वेदी एवं पॉट रूम प्रमुख गौरव वर्मा ने भी संबोधित किया। शशिकांत द्विवेदी, जय प्रकाश सिंह ने कहा हिंडाल्को महान मेरे लिए सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि मेरा दूसरा परिवार था। 22 वर्षों तक इस संस्थान में कार्य करने का अनुभव अनमोल है। साथ ही अशोक कुमार, अंजेश कुमार ने भी अपने भाव प्रकट किया

Next Post

झुण्डिहवा गांव से अवैध रेत के साथ ट्रैक्टर जप्त

Thu Feb 6 , 2025
सरई :सरई पुलिस ने थाना क्षेत्र के झुण्डिहबा नाला के पास से रेत से भरे ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती के रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक लाल रंग का मैसी फर्ग्यूसन कंपनी का ट्रैक्टर ट्राली में झुण्डिहवा […]

You May Like