झुण्डिहवा गांव से अवैध रेत के साथ ट्रैक्टर जप्त

सरई :सरई पुलिस ने थाना क्षेत्र के झुण्डिहबा नाला के पास से रेत से भरे ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती के रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक लाल रंग का मैसी फर्ग्यूसन कंपनी का ट्रैक्टर ट्राली में झुण्डिहवा नाला से अवैध रेत लोड कर झुण्डिहबा तरफ जा रहा है। पुलिस ग्राम झुण्डिहबा तिराहा के पास मेन रोड पर एक लाल रंग का ट्रैक्टर मय ट्राली के रेत भर रोड से आता हुआ दिखाई दिया।

जिसमें ट्रैक्टर चालक नाम पुष्पराज सिंह पिता छोटकऊ सिंह गोड उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बाघाडीह का था। उसके पास कोई दस्तावेज नही मिला। जहां मौके पर आरोपी चालक पुष्पराज सिहं के कब्जे से ट्रैक्टर नंबर एमपी 66 ए 7101 रेत लोड जप्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा बाहन स्वामी के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्रवाई में सउनि कमलेश प्रजापति, प्रआर आशीष त्रिपाठी, हरिभजन सिंह, आर रिंकू धाकड़, बबलू यादव, ओमप्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास एवं कपिल बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

गांजे के लहलहाते पेड़ो के साथ आरोपी गिरफ्तार

Thu Feb 6 , 2025
मोरवा पुलिस ने की कार्रवाई सिंगरौली :नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत बुधवार को मोरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम खिरवा से एक व्यक्ति को गांजे की खेती करते पड़ा है। पुलिस को उसके खेत से करीब 5.5 फीट के तीन लहलहाते गांजे […]

You May Like