इंदौर: इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की जल्द ही खानपान के सुविधा उपलब्ध होगी. एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए उड़ान कैफे शुरू किया जा रहा है. इसके साथ ही पुराने टर्मिनल से भी फ्लाईट का आवागमन भी शुरू हो जाएगा. उक्त दोनों सुविधाओं का शुभारंभ करने हेतु केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री की अप्रैल में इंदौर आने के संभावना है.शहर के सांसद शंकर लालवानी के प्रयास से इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों को जल्द ही नई सुविधाओं की सौगात मिलने जा रही है.
वर्तमान टर्मिनल की क्षमता लगभग पूरी होने के बाद अब पुराने टर्मिनल का नवीनीकरण कर वहां से भी फ्लाइट्स ऑपरेट करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. सांसद लालवानी ने पुराने टर्मिनल के नवीनीकरण के लिए लगभग 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करवाई थी. पुराने टर्मिंडल भवन का कार्य पूरा हो चुका है.
पुराने टर्मिनल से छोटे हवाई जहाजों की उड़ानें संचालित होंगी. वीआईपी मूवमेंट भी वहीं से किया जाएगा. इससे वर्तमान टर्मिनल पर यात्रियों को होने वाली असुविधा से निजात मिलेगी. इसके अलावा एयरपोर्ट पर ‘उड़ान कैफे’ का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिससे यात्रियों को उचित दामों पर बेहतर खान-पान की सुविधा मिलेगी. एयरपोर्ट पर यात्री की बैठक व्यवस्था के लिए 200 नई सीटें भी लगाई गई हैं, ताकि यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान सुविधा मिल सके.
उड्डयन मंत्री को दिया न्यौता
सांसद लालवानी ने बताया कि दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर इंदौर आने का न्यौता दिया है. संभवतः मंत्री नायडू अप्रैल में इंदौर आएंगे.
