भोपाल से लौटा परिवार, घर का टूटा मिला ताला

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत विष्णुदत्त वार्ड में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार भोपाल गया हुआ था। जब वापिस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला।पुलिस के मुताबिक सुरेश तिवारी 57 वर्ष निवासी विष्णुदत्त वार्ड मझोली बाईपास रोड सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह घर में ताला लगाकर सपरिवार भोपाल चला गया था.

जहॉ से 20 मई को वापस आकर मेन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचा तो देखा कि घर में लगा ताला गायब था अंदर के कमरो के भी ताले टूटे थे चैक किया तो अलमारी व दीवान में रखे सोने के मंगलसूत्र कान के टाप्स, अंगूठी, चांदी की करधन, पायल, बिछिया, संतानसाते की चूडियॉ नगद 50 हजार रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुरा ले गया है।

Next Post

दुष्कर्म के वीडियो व फोटो वायरल करने वाले को 12 साल कैद

Thu May 22 , 2025
सीहोर। पाक्सो न्यायालय की विशेष न्यायाधीश श्रीमती स्मृता सिंह ठाकुर ने पीडि़ता को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद विडियो और फोटो वायरल करने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया. न्यायालय द्वारा पीडि़ता और आरोपी के […]

You May Like