ग्राम कोटवार की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। जिले के हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम बेडियाव में ग्राम कोटवार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को ग्राम बेडियाव निवासी ब्रजलाल (40), जो गांव में कोटवार के रूप में कार्यरत था, पर आरोपी गौरीशंकर (35) ने मजदूरी के गेहूं को लेकर विवाद के चलते हमला कर दिया। विवाद के दौरान आरोपी ने अपमानित करते हुए चाकू से पेट में कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल ब्रजलाल को पहले हरसूद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे खंडवा रेफर किया गया। इलाज के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी हरसूद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजकुमार राठौर की टीम ने आरोपी गौरीशंकर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Next Post

माइनिंग की दबिश, घिरकर नर्मदा में कूदे युवक की मौत, भारी तनाव, प्रदर्शन 

Mon Apr 20 , 2026
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत आने वाले जमतरा के खिरैनी घाट पर सोमवार को अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ की गई माइनिंग की कार्रवाई के दौरान एक युवक की जान चली गई। माइनिंग विभाग को देखकर दहशत में आए 24 वर्षीय आकाश बर्मन ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी, जिससे […]

You May Like