ग्लेन और गेंदबाजों ने अच्छी भूमिका निभाई: सैंटनर

ऑकलैंड, 30 अक्टूबर (वार्ता) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि आज के मैच में ग्लेन फिलिप्स और गेंदबाजों ने अच्छी भूमिका निभाई। शुक्रवार को यहां चौथे टी-20 में भारत पर 87 रनों की जीत के बाद सैंटनर ने कहा कि हम एक और टॉस हारे थे लेकिन बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमें पता था कि हमें उनके खिलाफ अच्छी गेंदबाजी भी करनी होगी और गेंदबाजो ने अच्छे से अपनी भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि हमने सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। ब्रेसवेल ने पहली गेंद से आक्रमण किया और ग्लेन भी अच्छी लय में थे। यह मुश्किल मैदान है ऐसे में गेंदबाजों ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ कैच ज़रूर छूटे लेकिन यह खेल का हिस्सा है। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि हमने जोखिम उठाए और यह हमारे पक्ष में गया। हवा के साथ प्रहार करना आसान था लेकिन यहां डामेंशन बेहद अहम भूमिका निभाता है। यह खेल का हिस्सा है, आप मैदान पर अधिक से अधिक समय बिताते है और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। हैमस्ट्रिंग की चोट को लेकर उन्होंने कहा कि यह ठीक है और कोई बड़ी समस्या नहीं है। आगे काफी क्रिकेट होनी है और मैं अपना शत प्रतिशत देना चाहता हूं।

.....

Next Post

दिल्ली में 1 नवंबर की कांग्रेस महारैली पर व्यापारियों की चिंता, सोनिया गांधी को CTI ने लिखी चिट्ठी

Fri Oct 30 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चिंता जताई है। संगठन ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रैली की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। CTI का कहना है कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों […]

You May Like