राशिफल-पंचांग : 20 सितम्बर 2025

पंचांग 20 सितम्बर 2025:-

रा.मि. 29 संवत् 2082 आश्विन कृष्ण चर्तुदशी शनिवासरे रात 11/47, मघा नक्षत्रे दिन 9/11, साध्य योगे रात 9/58, विष्टि करणे सू.उ. 5/58 सू.अ. 6/2, चन्द्रचार सिंह, पर्व- चर्तुदशी श्राद्ध, प्रदोष व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 20 सितम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ मेंशिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आकस्मिक धन लाभ का योग है, वर्ष के मध्य में व्यापार में लाभ प्राप्त होगा, शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में शारीरिक कष्ट होगा, मित्रों से व्यर्थ विवाद होगा, स्थानान्तरण का योग है, मानसिक तनाव में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ में मित्रों का विवाद हो सकता है, कर्क राशि के व्यक्तियों का शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक धन प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मानसिक तनाव रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है, सिंह राशि के व्यक्तियों को राजकीय सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा.

————————————————————

आज का भविष्य: शनिवार 20 सितम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट, मिलनसार, धार्मिक, प्रवृत्ति का होगा. क्रोध की भावना अधिक रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगा. माता पिता का विशेषभक्त होगा. प्रवास का शौकीन होगा. मनोरंजन, आमोद प्रमोद का शौकीन होगा.

————————————————————

मेष- कार्य क्षेत्र में लाभ होगा. नये मैत्री संपर्क स्थापित होंगे, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी. सुख मनोरंजक यात्रा का योग है.

वृषभ- शत्रु बाधा दूर होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी. मानसिक संतोष और हर्षदायक वातावरण रहेगा.

मिथुन- मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे. धार्मिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा. कार्यो की अधिकता रह सकती है.

कर्क- आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी. यात्रा में सावधानी व सतर्कता बांछनीय है. नवीन कार्यो में विचार विमर्श होगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

सिंह- उदर विकार तथा रक्त पीड़ा से तकलीफ हो सकती है. सोचे हुये कार्यो में अनावश्यक विरोध हो सकता है. पत्राचार में सावधानी रखें.

कन्या- नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. दिनचर्या नियमित रहेगी. अतिथि आगमन हो सकता है. यश मिलेगा.

तुला- कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सफलता मिलेगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. परिश्रम अधिक करना होगा. साहस पराक्रम बढ़ेगा.

वृश्चिक- संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. मनोवांछित सफलता मिलने का योग है. वाणी कटुता आपके कार्य में व्यवधान कर सकती है. संयम से कार्य करें.

धनु- रक्त संबंधियों, पड़ोसियों से संतुलित संभाषण हितकर रहेगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी. उदर विकार रह सकता है.

मकर- कार्य व्यस्तता अधिक रहेगी. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. प्रिय संदेश प्राप्त होगा. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. यश प्राप्त होने का योग है.

कुम्भ- नये संबंधों का लाभ होगा. मांगलिक कार्यो पर विचार होगा. परिश्रम की अधिकता रह सकती है. प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा.

मीन- किसी अधिकारी के कारण मानसिक तनाव रह सकता है. समझौता की नीति अपनाने से लाभ होगा. मानसिक चिन्ता रह सकती है. फिजूल खर्च बढ़ेगा.

————————————————————

व्यापार-भविष्य:

आश्विन कृष्ण चर्तुदशी को मघा नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, बाजरा, के भाव में मंदी होगी. गुड़ खांड़ शक्कर, कालीमिर्च, धनियां, बादाम, लहसुन, प्याज, अदरक, के भाव में तेजी होगी. सरसों, अलसी, अरंडी, के भाव में नरमी रहेगी. भाग्यांक 8065 है.

————————————————————

Next Post

भारत के लिए अरब - इस्लामी नाटो के मायने ?

Sat Sep 20 , 2025
दोहा में हाल ही में संपन्न अरब-इस्लामी सम्मेलन ने पश्चिम एशिया की राजनीति को नई दिशा देने वाले कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इजरायल के हमले के बाद कतर की अगुवाई में जुटे नेताओं ने पहली बार इतनी खुलकर नाटो जैसी सुरक्षा छतरी की जरूरत पर बल दिया. फिलिस्तीन […]

You May Like