कॉपर केबल काटकर भाग रहा था, आरपीएफ ने दबोचा

जबलपुर: जेईएसजी साइडिंग में खड़े रेलवे इंजन के नीचे से कॉपर केबल काटकर बोरी में भरकर ले जा रहे 29 वर्षीय युवक को आरपीएफ जबलपुर ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उपनिरीक्षक राजकुमार चंदेल स्टाफ के साथ अधारताल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी संदिग्ध युवक इंजन के नीचे से बोरी लेकर निकलता दिखा। आरपीएफ ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेरकर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सैफी खान उर्फ सलमान, निवासी नरसिंहपुर, हाल मोतीनाला, जबलपुर के रूप में बताई। उसके कब्जे से करीब एक मीटर लंबी कॉपर केबल बरामद हुई, जिसे उसने आरी से काटकर चोरी करना स्वीकार किया। आरपीएफ पोस्ट जबलपुर में मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। नाम-पते के सत्यापन के बाद आरोपी को नियमानुसार नोटिस देकर रिहा कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया कि रेल संपत्ति की चोरी और अनधिकृत गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Next Post

अनूपपुर: 13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

Sun Sep 20 , 2026
कोतमा:मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से आखिरकार मौत हो गई। शनिवार (19 सितंबर) की शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नदी पर नहाने गया किशोर गहरे पानी में उतरने के कारण डूब गया […]

You May Like