जम्मू-कश्मीर के रियासी में वाहन गहरी खाई में गिरा, दंपति समेत तीन की मौत

जम्मू, 19 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार रात एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि थानोल से थूब गांव जा रही यात्री कार का चालक पनासा गांव के पास मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (50), उनकी पत्नी तुरी देवी (45) और दुर्गी देवी (72) के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, वाहन से कूदकर बाहर निकलने में सफल रहे दो यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

.....

Next Post

71 की उम्र में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने जिम से अपनी फिट तस्वीरें शेयर कर फिटनेस का एक नया उदाहरण पेश किया है

Wed Aug 19 , 2026
मुंबई, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट सेशन की शानदार तस्वीरें साझा की हैं। स्पोर्टी लुक में नजर आए अभिनेता ने अपनी फिटनेस से यह साबित कर दिया है कि बढ़ती उम्र केवल एक संख्या मात्र है। युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा अनुपम खेर […]

You May Like