बालक के साथ तोता उड़ा लेता था टूव्हीलर, 6 लाख की 5 दुपहिया जब्त, दो गिरफ्तार

जबलपुर: हनुमानताल पुलिस ने शातिर वाहन चोर तोता समेत बालक को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती 6 लाख रूपये के जप्त किए गए। पकड़े गए चोर पलक झपकते ही टूव्हीलर पार कर देते थे। इसके बाद चुराई हुई दुपहिया को मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान में छिपाकर रख देते थे।टीआई सुभाषचंद बघेल ने बताया कि चोरी की मोटर साईकिल लेकर घूम रहे फैजान उर्फ तोता पिता महमूद अंसारी 21 वर्ष निवासी अंसार नगर नई बस्ती गोहलपुर को सिन्धी केम्प के पास से घेराबंदी कर दबोचा गया ।

जससे ली हुई मोटर साईकिल के संबंध में पूछताछ करने पर मोटर साईकिल के कोई दस्तावेज न होना बताया। मोटर सायकिल चोरी की होने के संदेह पर पूछताछ करने पर उक्त मोटर साईकिल कटंगी बाईपास से चुराना स्वीकार किया। सघन पूछताछ में एक बाइक गोरखपुर, एक एक्टिवा प्रेमसागर, एक्टिवा बस स्टेण्ड से चोरी कर कब्रिस्तान में दादा दरबार के आगे दीवार के किनारे छिपाकर खडी करना बताया।

चोरी के वाहन जब्त किए गए। इसी प्रकार सूचना मिली कि कब्रिस्तान गेट न 1 अन्दर एक लडका नीले रंग की एक्टिवा गाडी चुराकर लाया है गाडी की नम्बर प्लेट निकाल दिया है ओर बेचने की चर्चा कर रहा है सूचना पर कब्रिस्तान गेट न 1 के अन्दर दबिश दी, घेराबंदी कर 16 वर्ष नाबालिग को दबोचा गया। पूछताछ करने पर साथी सफ्फू उर्फ सरफराज के साथ गोरखपुर ब्रिज के नीचे टेन्ट हाउस की दुकान के सामने खडी एक्टिवा गाडी चोरी करना स्वीकार किया।

Next Post

अशोक हत्याकांड: कातिल भाईयों को पुलिस ने दबोचा

Wed Jul 29 , 2026
जबलपुर:बरगी थाना अंतर्गत ग्राम मनखेड़ी में डंडों से पीट-पीटकर अशोक उईके की हत्या करने वाले दो भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि हेमा बाई […]

You May Like