अस्पताल कर्मचारी पर लाठी-डंडे से हमला

जबलपुर:लार्डगंज थाना क्षेत्र में रंगदारी न देने पर अस्पताल कर्मचारी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक संदीप विश्वकर्मा 34 वर्ष निवासी राजीवनगर चेरीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बेल्डिंग का काम करता है, उसके पापा राजाराम विश्वकर्मा निजी अस्पताल से काम करके बाहर निकले तभी लाठी डंडा लेकर विक्की उर्फ विकास रजक, शुभम जायसवाल, हिंचलाल जायसवाल, शनि रजक चारों सामने आकर बोले कि तू और तेरा लडका बहुत बड़े सेठ बन गये हैं शराब पार्टी करने के लिये 5 हजार रूपये दे, रूपये देने से मना करने पर चारों हाथ मुक्कों डंडा से मारपीट कर हाथ पैर एवं शरीर में चोटें पहुॅचाये और धमकी देकर भाग गए गए।

Next Post

सर्वर डाउन होने से राशन वितरण में देरी, कई घंटो तक करना पड़ रहा इंतजार

Fri Feb 20 , 2026
पड़ाना। प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति के तहत आने वाली शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर सर्वर डाउन होने केे कारण राशन वितरण में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं का देर तक इंतजार करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार मऊ पड़ाना […]

You May Like