सर्वर डाउन होने से राशन वितरण में देरी, कई घंटो तक करना पड़ रहा इंतजार

पड़ाना। प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति के तहत आने वाली शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर सर्वर डाउन होने केे कारण राशन वितरण में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं का देर तक इंतजार करना पड़ रहा है.

जानकारी के अनुसार मऊ पड़ाना सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है. यह समस्या कई क्षेत्रों में देखी जा रही है, तकनीकी समस्या के कारण राशन वितरण में देरी हो रही है.

घंटो तक सर्वर रहता है डाउन

शासकीय उचित मूल्य दुकान पर राशन लेने पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को सर्वर डाउन होने से राशन के लिए घंटो तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है. पड़ाना कृषि सेवा समिति के सेल्समैन के अनुसार उनके यहां 1160 उपभोक्ता है जिनमें से 300 उपभोक्ता को राशन देना शेष रह गया है. प्रतिदिन एक, दो घंटे सर्वर डाउन रहने की तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को राशन देने में देरी हो रही है. इससे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है. कुछ इसी तरह की परेशानी जिले में अन्य जगहों पर भी आने की जानकारी है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

 

Next Post

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर संकट, द हंड्रेड में 4 टीमों ने किया PAK प्लेयर्स को बैन, जानिए क्या है कारण?

Fri Feb 20 , 2026
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर आई है। इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग में 4 टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाएंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच खराब संबंधों के बाद अब पाकिस्तानी क्रिकेटरों को इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में भी खामियाजा भुगतना […]

You May Like