बालिकाओं के हुनर को मिला सम्मान

सिंगरौली: इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा द्वारा संचालित बालिका खुला आश्रय गृह में कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित दीपकों एवं आकर्षक सजावटी सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से स्टॉल लगाया गया।
यह प्रदर्शनी धर्मेंद्र सोनी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं सचिव डीएलएसए के निर्देशन में आयोजित किया गया । प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल सहित प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रिवेंद्र कुमार सेन, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कंचन गुप्ता, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश खालिद मोहतराम सहित अन्य की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर सभी न्यायाधीशों ने बालिकाओं द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल ने बालिकाओं की कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि हस्तनिर्मित सामग्री अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक डिजाइन में तैयार की गई है। इस अवसर पर रेडक्रॉस चेयरमैन एसडी सिंह ने बताया कि आश्रय गृह में समाज के अंतिम पंक्ति की जरूरतमंद बालिकाओं को संरक्षण प्रदान कर नि:शुल्क पोषण, शिक्षा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Next Post

परसौना–राजमिलन मार्ग पर हादसे में दिनेश पाल की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Fri Nov 6 , 2026
सिंगरौली:परसौना–राजमिलन मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिनेश पाल की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल निर्मित हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। आधी रात से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा, […]

You May Like