व्यारमा नदी में नहा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, दूसरे लोगों ने बचाई जान

दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दिनारी गांव में मंगलवार दोपहर व्यारमा नदी में नहा रहे एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.नदी में नहा रहे दूसरे लोगों ने युवक को बचाया और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए.जहां डॉक्टरों के द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है.युवक के पैर में गंभीर घाव है. घायल की पहचान 18 वर्षीय अभिषेक सिंह राजपूत के रूप में हुई है.घायल के भाई आशीष सिंह राजपूत ने बताया कि उनका भाई मंगलवार दोपहर ब्यारमा नदी में नहाने गया था. वह प्रतिदिन नहाने जाता था. नहाते समय पीछे से मगरमच्छ ने हमला कर दिया और पैर दबाकर पानी में खींचने का प्रयास किया. तभी नदी में नहा रहे दूसरे लोगों ने भाई के चिल्लाने की आवाज सुनी.उन्होंने पत्थर मार कर पहले मगरमच्छ को भगाया और भाई को खींचकर नदी से बाहर निकाला.तत्काल परिजनों को सूचना दी. परिवार के लोग नदी पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए हैं. वन विभाग को जानकारी लगने के बाद वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे, तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे, रेंजर विक्रम चौधरी के निर्देशन में वन कर्मी मयंक व अनवर ने जिला अस्पताल पहुंचकर से 1000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर बेहतर उपचार की सलाह दी।घायल का इलाज कर रहे डॉक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि युवक के दाहिने पैर में गंभीर घाव है,जिसका इलाज चल रहा है.

Next Post

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर हो कठोर कार्रवाई, ADG इंटेलिजेंस को विधायक आतिफ अकील ने सौंपा ज्ञापन

Tue May 12 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक युवक के साथ बीच सड़क पर कथित रूप से बेरहमी से मारपीट और धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर विधायक आतिफ अकील ने कड़ी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की […]

You May Like