सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर हो कठोर कार्रवाई, ADG इंटेलिजेंस को विधायक आतिफ अकील ने सौंपा ज्ञापन

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक युवक के साथ बीच सड़क पर कथित रूप से बेरहमी से मारपीट और धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर विधायक आतिफ अकील ने कड़ी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विधायक आतिफ अकील ने कहा कि शहर में इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हैं और किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी बहन-बेटी के साथ गलत व्यवहार होता है, तो उसे भी गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाना जरूरी है।

इस संबंध में विधायक ने एडीजी इंटेलीजेंस ए साईं मनोहर

को ज्ञापन सौंपकर घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने का आग्रह किया।

विधायक ने कहा कि भोपाल हमेशा भाईचारे और शांति का शहर रहा है तथा यहां सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Next Post

नीट परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस ने प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की

Tue May 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) कांग्रेस ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार की आलोचना की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की है। कांग्रेस की सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र की भारतीय […]

You May Like