बसों की सघन जांच: 3 बसें जब्त, 65 हजार का जुर्माना वसूला

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों, स्कूल बसों और अन्य बसों की लगातार सघन चेकिंग की जा रही है. इसी कड़ी में इंदौर-महू और मानपुर रूट पर यात्री बसों की जांच की गई.निरीक्षण में विभिन्न कमियां पाई गईं ऐसी 18 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया, जबकि बिना परमिट संचालित एक बस और दो बसें फिटनेस शर्तों का उल्लंघन करने के कारण जब्त कर ली गईं.

दो बसों की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी और खिड़कियां व दरवाजे भी टूटी हुई थीं, जिन पर तिरपाल बांधा गया था, जिससे हादसे का खतरा बना था. मौके पर ही इन बसों की फिटनेस निरस्त कर दी गई. 65,000 रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला. साथ ही, जानकी नगर कॉलोनी के रहवासी संघ की शिकायत के बाद बसों को कॉलोनी मार्ग से चलाने पर रोक लगाई गई और संचालकों को मुख्य मार्ग से संचालन करने के निर्देश दिए. आज मौके पर जांच में बसें कॉलोनी मार्ग से गुजरती नहीं पाईं और रहवासियों को स्थिति की जानकारी दी गई.

Next Post

सुरक्षा चौकस हो, सडकें जाम न हों: एसपी

Wed Oct 15 , 2025
जबलपुर: दीपावली पर्व और धनतेरस में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखें। बाजारों में कहीं पर भी जाम की स्थिति निर्मित न हो। त्योहार के समय सम्पत्ति सम्बंधी अपराध न हो ऐसी योजना बना ली। डायवर्सन प्वाईट लगाये, यातायात व्यवस्था बनाये रखे एवं संदिग्धों की चैकिंग करे। जहां-जहां भी भी सराफा बाजार […]

You May Like

मनोरंजन