निर्माणाधीन अस्पताल का मचान गिरा, कई मकानों में नुकसान

इंदौर: संयोगितागंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल का लोहे का मचान गिरने से आसपास के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा. घटना में कई घरों की छत और टीन शेड टूट गए.
थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि गौहर कंपाउंड में रहने वाले 29 वर्षीय मोहित गौहर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है.

उन्होंने बताया कि सूयश अस्पताल में निर्माण और पुताई का काम चल रहा था. इसी दौरान सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही के चलते दोपहर करीब 3 बजे लोहे का मचान अचानक गिरकर पास के मकानों पर जा गिरा. हादसे में घरों की छत, आंगन और टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस ने मामले में लापरवाही को लेकर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

होलकर साइंस कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्रों का हंगामा, मारपीट कर की तोड़फोड़

Thu Apr 2 , 2026
इंदौर: भंवरकुआं स्थित होलकर साइंस कॉलेज में आंतरिक परीक्षा के दौरान छात्रों के एक समूह ने हंगामा कर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी. घटना से कुछ देर के लिए परीक्षा प्रक्रिया बाधित हो गई.थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच कॉलेज की […]

You May Like