शिलांग कोर्ट में खत्म हुई गवाही, भाई बोले: सोनम के चेहरे पर पछतावे का भाव तक नहीं दिखा

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में शुक्रवार को शिलांग कोर्ट में उसके भाई विपिन रघुवंशी की गवाही पूरी हो गई. चार दिनों तक चली सुनवाई के दौरान उन्होंने दो आरोपियों की पहचान की और अदालत के सामने साफ कहा कि पूरे मामले में शामिल युवकों के चेहरे पर आज भी न तो डर है, न ही पश्चाताप की झलक.

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत के मामले में शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहा. शिलांग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दे रहे उसके भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि उनकी गवाही लगातार चार दिनों तक चली और शुक्रवार को अदालत ने उनकी जिरह पूरी कर ली. विपिन ने बताया कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जिन बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा था, वे भी साफ कर दिए गए हैं. विपिन ने नव भारत को बताया कि अदालत में मौजूद दो युवकों की पहचान उन्होंने साफतौर पर की. उन्होंने कहा कि आरोपियों के व्यवहार और हावभाव से यह बिल्कुल नहीं लगा कि वे किसी गंभीर अपराध के मामले में पेशी पर आए हैं. मुझे लगा था कि इतने दिनों से जेल में रहने के बाद इनके चेहरे पर कोई ग्लानि दिखेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था, नए कपड़े पहनकर ऐसे बैठे थे जैसे किसी सामान्य काम से आए हों. उन्होंने आगे कहा कि वे हर बार अदालत द्वारा बुलाए जाने पर उपस्थित रहेंगे, क्योंकि उनके भाई को न्याय दिलाना उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. मेरे भाई को इंसाफ मिले, यही मेरी एकमात्र लड़ाई है. मैं जिस भी सुनवाई के लिए बुलाया जाऊँगा, जरूर पहुँचूँगा. विपिन ने यह भी कहा कि उनका परिवार इंदौर से हजारों किलोमीटर दूर इस मुकदमे को लड़ रहा है, लेकिन इतना लंबा सफर और लगातार पेशियों की कठिनाई भी उन्हें न्याय की राह से पीछे नहीं कर सकती. अदालत अब आगे की सुनवाई में गवाहियों और केस डायरी के आधार पर अगले चरण की कार्यवाही करेगी.

Next Post

जैसीनगर के करैया मे रतनजोत बीज खाने से 11 बच्चे बीमार

Fri Nov 28 , 2025
सागर। सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करैया में स्कूल से छुट्टी के बाद 11 बच्चों द्वारा जहरीले रतनजोत (अरंडी/रतनजोत के बीज) खाने से हुई तबीयत खराब हो गई। जिनको जैसीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहा से गंभीर रूप से बीमार […]

You May Like