आरोन फिंच की बड़ी भविष्यवाणी, वनडे विश्व कप 2027 के सेमीफाइनल में ये चार टीमें बनाएंगी जगह

ODI World Cup 2027

नयी दिल्ली, आरोन फिंच ने पुरुष क्रिकेट वर्ल्डकप 2027 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने टॉप 4 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को जगह नहीं दी है।

  • 2027 वर्ल्ड कप: 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में।
  • आरोन फिंच की भविष्यवाणी: सेमीफाइनल में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगी।
  • 2023 का फाइनल सफर: पिछले विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

ICC पुरुष वनडे क्रिकेट विश्व कप 2027 का आगाज अगले साल 2027 में 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में किया जाएगा, जिसको लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान आरोन फिंच ने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्डकप 2027 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

ये चार टीमें बनाएगी सेमीफाइनल में जगह
आरोन फिंच ने ऐसी चार टीमों के नाम पर मुहर लगाए है, जो उनके मुताबिक, वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने की दावेदार हो सकती हैं। फिंच ने अपनी पसंदीदा टीमों में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी इस लिस्ट में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को जगह नहीं दी है।

वनडे विश्व कप 2023 में इन टीमों का ऐसा रहा प्रदर्शन
दरअसल, विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। वहीं, न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में जगह बनाई थी, मगर उसे सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

जानें टीम इंडिया ने आखिरी बार कब जीता था खिताब
गौरतलब है कि, भारतीय टीम ने आखिरी बार 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद 2015 और 2019 के टूर्नामेंट्स में अंतिम चार में जगह बनाई थी। वहीं 2023 में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने उसे छह विकेट से हरा दिया था।

पाकिस्तान ने जीता था एक मात्र खिताब
उल्लेखनीय है कि, 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने इकलौता ICC वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। टीम 1999 में फाइनल तक भी पहुंची थी।

2011 में पाकिस्तान अंतिम चार में पहुंची थी तो 2015 में क्वार्टरफाइनल में सफर समाप्त हो गया था। उसके बाद से टीम का खबरा प्रदर्शन का सिलसिला अभी तक जारी है, जिसको देखते हुए आरोन फिंच पाकिस्तान को टॉप 4 में जगह नहीं दी है।

9 में से 5 सेमीफाइनल खेल चुका है दक्षिण अफ्रीका
आपको बता दें कि, साउथ अफ्रीका की टीम ने पिछले 9 में से 7 वर्ल्ड कप के नॉकआउट तक पहुंचकर अपनी चुनौती पेश की है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 9 सेमीफाइनल और 2 वर्ल्डकप के फाइनल खेल चुकी है।

2019 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इंग्लैंड की टीम 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से 7वें स्थान पर रही थी। हालांकि, आरोन फिंच को उम्मीद है कि इंग्लैंड की टीम आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

वनडे विश्व कप में अफ्रीकी टीम को मिलेगा फायदा
ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में मेजबान टीम को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड जैसी टीमों के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

 

Next Post

महिला से सोने की चेन-नकदी लूटकर फरार हुए तीन बदमाश

Sat Oct 10 , 2026
सतना: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने पांच साल की बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर एक महिला से पर्स लूट लिया। बेटी को सीक्रेट हार्ट स्कूल छोडक़र घर लौट रही महिला को बदमाशों ने क्रिस्टकुला स्कूल रोड पर रोक […]

You May Like