महिला से सोने की चेन-नकदी लूटकर फरार हुए तीन बदमाश

सतना: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने पांच साल की बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर एक महिला से पर्स लूट लिया। बेटी को सीक्रेट हार्ट स्कूल छोडक़र घर लौट रही महिला को बदमाशों ने क्रिस्टकुला स्कूल रोड पर रोक लिया। बदमाशों की धमकी से घबराई महिला ने बिना विरोध किए अपना पर्स उन्हें सौंप दिया।
पर्स में करीब सात ग्राम वजन की सोने की चेन और एक हजार रुपये नकद रखे थे। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पीडिता कविता सिंह के मुताबिक, वह शुक्रवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी को स्कूल छोडक़र घर लौट रही थीं। इसी दौरान क्रिस्टकुला स्कूल रोड पर अपाची बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनकी बेटी के साथ अनहोनी करने की धमकी दी। बेटी की सुरक्षा को लेकर आशंकित महिला ने विरोध करने के बजाय अपना पर्स बदमाशों को दे दिया। पर्स में रखी सोने की चेन और नकदी लेकर आरोपी मौके से भाग निकले।
वारदात की सूचना मिलने पर सीएसपी मनीष त्रिपाठी और सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली और वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
आरोपीियों केी तलाश जारी
पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े महिला को उसकी बेटी के साथ अनहोनी की धमकी देकर लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के मार्गों पर लगे कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

Next Post

रूस-अमेरिका के बीच बड़ी डील का ऐलान! बहुत जल्द तीन लाख टन डीजल की खेप भेजने की तैयारी

Sat Oct 10 , 2026
Trump Announced Oil Deal वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ बड़ी डील की घोषणा की है। पुतिन अमेरिका और ग्लोबल बाजार को डीजल की सप्लाई करेगा। इसके लिए सहमति बन गई है। रूस-अमेरिका के बीच एनर्जी सेक्टर में बड़ी डील का ऐलान किया गया है अमेरिका और […]

You May Like