मानसून सत्र में कांग्रेस की रणनीति पर विचार के लिए सोनिया के आवास पर संसदीय दल की बैठक

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) संसद के आगामी मानसून सत्र में सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की नेता सोनिया गांधी के आवास पर गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। जिसमें पार्टी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में संसद के मानसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों, सरकार को विभिन्न जनहित और

राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर घेरने की रणनीति तथा विपक्ष के साथ समन्वय जैसे कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में श्रीमती गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, सांसद मनीष तिवारी तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

.....

Next Post

उत्तराखंड के छात्र पेपरलीक के विरुद्ध 'छात्रों की गूंज' से जुड़े : राहुल

Thu Jul 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह 17 जुलाई को देहरादून में होंगे क्योंकि उत्तराखंड को पेपर लीक का ‘केन्द्रबिंदु’ बना दिया गया है। श्री गांधी ने आरोप लगाया कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं में ऐसा तंत्र विकसित हो गया है, […]

You May Like